ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में पार्क में हुए मामूली विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ युवती को समझाने गया था मृतक

भोपाल।  मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में मामूली कहासुनी पर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए घटना भोपाल के अंबेडकर पार्क की है। जहां श्याम अपने दो साथियों के साथ पार्क में पहुंचा था। वहां आरोपी फैजान बैग अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था तभी कहासुनी हो गई इसी दौरान फैजान और उसकी प्रेमिका ने श्याम के ऊपर हमला कर दिया उसके बाद आरोपी फैजान बैग ने तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उपचार के दौरान श्याम की मौत हो गई।

वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि हम लोग पार्क में घूम रहे थे आरोपी फैजान अपनी प्रेमिका के साथ गले में हाथ डालकर बैठा था, तभी कहासुनी हुई और फैजान की प्रेमिका ने श्याम को थप्पड़ मार दिया उसके बाद आरोपी फैजान ने छुरी निकाल कर हमला कर दिया।

वहीं पुलिस का कहना है आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है फैजान की प्रेमिका पर भी हमला करने को लेकर आरोप लगे हैं मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी फैजान की प्रेमिका पर भी मामला दर्ज किया जाएगा ,आरोपी फैजान और उसकी दोस्त फैमिली फ्रेंड है और एक दूसरे का उनके घर पर भी आना जाना है।

Related Articles

Back to top button