ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन ने क्षिप्रा में लगाई आस्था की डुबकी, बाबा महाकाल का पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 12 जुलाई को अपने दिन की शुरुआत भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने तड़के सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री नरसिंह घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां क्षिप्रा में पवित्र डुबकी लगाई।

अपने प्रवास पर उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका नरसिंह घाट से वर्षों पुराना लगाव है और वह हर साल यहां स्नान करने आते हैं। घाट पर स्नान के बाद उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया और भगवान नरसिंह के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि यह स्थान उनके लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने माधव सेवा न्यास के विकास कार्यक्रम के भूमि पूजन में भाग लिया। दोपहर में वे निषाद राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे नलवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में एक क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाने वाली राशि उनके आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक और कदम है।

Related Articles

Back to top button