ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

आलिया भट्ट के ‘किस’ नहीं, प्रियंका चोपड़ा की वजह से रुकी ‘इंशाअल्लाह’, सलमान खान नहीं हुए राजी

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के रुकने की कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। पहले कहा गया कि फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट का एक किसिंग सीन था, जिसके लिए सलमान खान राजी नहीं हुए। बाद में इस रिपोर्ट को नकार दिया गया। सलमान खान ने साफ तौर पर कह दिया कि वह संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की हिस्सा नहीं होंगे। आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के रुकने को लेकर दुख प्रकट किया था। अब इंशाअल्लाह को लेकर नया खुलासा हुआ है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इंशाअल्लाह के रुकने का कारण सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच चल रहा कोल्ड वॉर है। इंशाअल्लाह में प्रियंका चोपड़ा का एक आइटम सांग प्रस्तावित था। सलमान खान इसके लिए राजी नहीं थे। सलमान खान डेजी शाह से यह आइटम नंबर कराना चाहते थे।  बात नहीं बनी और फिल्म रुक गई।

यह है सलमान और प्रियंका के विवाद की वजह

सलमान खान भारत में प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे, लेकिन निक जोनस संग शादी और पहले से ही कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। बाद में भारत में कैटरीना कैफ ने काम किया। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस बात से काफी खफा नजर आए कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले प्रियंका ने भारत फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

दोनों ने क्या-क्या कहा

सलमान और प्रियंका ने सीधे-सीधे एक दूसरे को कुछ नहीं कहा। स्काई इज पिंक के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने कहा था- सलमान एक महान इंसान हैं। सलमान की बहन अर्पिता मेरी फ्रेंड हैं। मेरा सलमान खान के साथ कोई भी विवाद नहीं है। वहीं सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाक में कहा था कि एक्ट्रेस मेरे साथ काम करने के लिए पति छोड़ देती हैं। प्रियंका ने मेरी फिल्म छोड़ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button