ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के इस फैसले से नाराज़ हुईं शहनाज़ गिल, क्या फिर आ जाएगी दोस्ती में दरार?

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ में दर्शकों के दो फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ सकती है। सिद्धार्थ और शहनाज़ की बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है ये बात न सिर्फ दर्शक, बल्कि घरवाले भी जानते हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये वो कई बार शो में ज़ाहिर भी कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों की दोस्ती में खटास आ सकती है।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का वीडियो शेयर किया जिसमें शहनाज़,  सिद्धार्थ द्वारा लिए गए एक फैसले से नाखुश नजर आ रही हैं और बोल रही हैं कि वो अब सिद्धार्थ से बात नहीं करेंगी। वीडियो में दिख रहा है कि ‘बिग बॉस’, सिद्धार्थ को कैप्टन होने के नाते ये विशेष अधिकार देते हैं कि वो किन्हीं दो कंटेस्टेटं को सीधे नॉमिनट कर सकते हैं। वीडियो में सिद्धार्थ पहला नाम आसिम के लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी नाम उन्होंने पारस का लिया

पारस का नाम लेते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि पारस कभी उनके दोस्त नहीं रहे इसलिए वो पारस को नॉमिनेट करते हैं। सिद्धार्थ के इस फैसले से शहनाज़ नाराज़ हो जाती हैं। शहनाज़ कहती हैं सिद्धार्थ ने ये बहुत गलत फैसला लिया। उसने मेरी फीलिंग हर्ट की हैं मैं अब उससे कभी बात नहीं करुंगी।

पहले भी आ चुकी है दरार :

अगर दोनों की दोस्ती में इस बार दरार आती है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। इससे पहले जब हिमांशी खुराना ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी तब शहनाज़ और सिद्धार्थ की दोस्ती में खटास आ गई थी। शहनाज़ को लगा था कि सिद्धार्थ उन्हें इग्नोर कर के हिमांशी से ज्यादा बात कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें दिक्कत होने लगी थी और उन्होंने सिद्धार्थ से बात करना बंद कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने सिद्धार्थ को मना भी लिया था और फिर सब कुछ ठीक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button