ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

हैदराबाद की घटना के बाद बोलीं तनुश्री दत्ता- ‘भारत में उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता’

नई दिल्ली। हैदराबाद में वेटरिनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से पूरे देश में गुस्सा देखा जा सकता है। फ़िल्मी दुनिया के लोग भी इस पर अपनी बातें रख रहे हैं। इस बीच मी टू कैंपेन को लेकर मुखर रहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उत्पीड़न के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता है।

zoom में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तनुश्री ने अपने मीडिया टीम के हवाले इस यह बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने एजुकेशन पर जोर देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने इस पर भी सवाल खड़ा किया आखिर भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे बनाया जाए? तनुश्री ने कहा,’ हमारे देश में कोई भी ‘यौन उत्पीड़न’ शब्द का मतलब नहीं समझता है। शायद उन्हें ‘उत्पीड़न’ शब्द का मतलब नहीं पता या वे ना समझने का दिखावा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों और रिपोर्टों के अनुसार बहुत बार भारत में ‘यौन उत्पीड़न’ के शिकायकर्ताओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, जबकि महिलाओं के साथ पूरे देश में ईव-टीजिंग और अनुचित व्यवहार किया जाता है।’ तनुश्री ने महिला राजनेताओं से अपील की, वे इस मुद्दे को काफी गंभीरता से उठाएं। वहीं, स्कूली पाठ्यक्रमों में बच्चों को जागरूक करने वाले विषयों को शामिल करने की भी अपील की।

बता दें कि इससे पहले भी तनुश्री दत्ता इन विषयों को लेकर मुखर रही हैं। मीटू कैंपन के दौरान वह काफी खुलकर सामने आई थीं। उन्होंने नाना पाटेकर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, नाना इन आरोपों का लगातार खारिज़ करते रहे। इसके अलावा हाल ही में तनुश्री और भी मीटू आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रही हैं। हाल ही आमिर ख़ान के सुभाष कपूर के साथ काम करने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आमिर से मीटू आरोप झेल रहे सुभाष के साथ काम करने को लेकर तीखे सवाल पूछे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button