ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
पंजाब

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, लिया गया ये अहम फैसला

जालंधर : रेल यात्रियों की सुविधा व सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रेलवे द्वारा सीट की स्थिति की जानकारी मोबाइल पर भेजने का प्रबंध किया गया है। अब रेलयात्रियों को उनकी सीट की स्थिति और चार्ट तैयार होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जा रही है। यात्री जब टिकट बुक कराते हैं, उस समय जो मोबाइल नंबर फॉर्म में भरते हैं, उसी पर यह जानकारी प्राप्त होती है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की अपडेट स्थिति संबंधी सटीक जानकारी समय पर मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशनों पर घोषणा सिस्टम (लाउडस्पीकर) के जरिए भी ट्रेनों की सही स्थिति बार-बार बताई जाती है, ताकि यात्री अपडेट रहे सकें। इसी क्रम में रेलवे द्वारा हाल ही में एक आधुनिक मोबाइल एप्प रेलवन लॉन्च किया गया है, जो यात्रियों के लिए एक संपूर्ण डिजिटल समाधान के रूप में कार्य करता है। यह एप्प यात्रियों को एक ही स्थान पर रेलवे से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम, सुविधाजनक और समयबद्ध बनती है।

रेलवन एप्प में पी.एन.आर. स्थिति की जांच, ट्रेन की वास्तविक समय स्थिति (लाइव स्टेटस), अनारक्षित टिकट की बुकिंग, आरक्षित टिकट की बुकिंग, कोच की स्थिति और प्लेटफार्म की जानकारी, ट्रेन का समय-सारणी, टिकट रद्द व रिफंड की सुविधा जैसे विकल्प शामिल हैं। प्ले स्टोर से इस एप्प को डाउनलोड करके इसका लाभ उठाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल भारतीय रेल की डिजिटल इंडिया की ओर एक और सार्थक पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button