ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
पंजाब

सरकारी बस में महिला ने मचाया शोर, फिर हुई बेहोश, जानें क्यों…

बटाला: बस स्टैंड पर आज सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब एक सरकारी बस वहां आकर रुकी और उसमें से उतरते ही कुलदीप कौर नामक महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला बटाला के नजदीकी गांव भुजराज की रहने वाली है।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, महिला और बस के कंडक्टर के बीच टिकट को लेकर बहस हो गई थी। कंडक्टर का कहना था कि महिला के पास आधार कार्ड की मूल प्रति नहीं थी। उसने मोबाइल में डिजिटल आधार कार्ड दिखाया, जिसे कंडक्टर ने मान्य नहीं माना। जब कंडक्टर ने महिला से टिकट लेने को कहा तो महिला गुस्से में आकर बत्तमीज़ी करने लगी।

हंगामे के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को तत्काल बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके कारण वह बेहोश हो गई। हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button