ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
बिहार

कुएं से मिली बैंक मैनेजर की लाश, 36 घंटे से थे लापता… पत्नी को किया था फोन, फिर हो गए थे गायब

बिहार के पटना में लापता ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव मिला है. वह पिछले 36 घंटों से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी और अब उनका शव बेउर इलाके के एक कुएं से बरामद हुआ. अभिषेक वरुण पटना के कंकड़बाग के रहने वाले थे और ICICI लोम्बार्ड में ब्रांच मैनेजर थे. उनके गायब होने पर कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया गया था.

ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रविवार रात रामकृष्ण नगर इलाके में अपने परिवार के साथ एक पार्टी में गए थे. उन्होंने पत्नी और बच्चों को फंक्शन में शामिल होने के बाद घर भेज दिया. लेकिन खुद वहीं रुक गए. उन्होंने कहा कि वह बाद में आएंगे. इसके बाद रात को करीब 3 बजे अभिषेक वरुण का उनकी पत्नी के पास फोन आया. अभिषेक ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. उनकी पत्नी के मुताबिक एक्सीडेंट की जानकारी देने के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और फिर कोई संपर्क नहीं हो पाया.

कुएं से बरामद हुआ शव

अभिषेक वरुण के परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच अभिषेक के परिजनों ने कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस भी अभिषेक की तलाश में जुट गई. अब अभिषेक वरुण का बेउर इलाके में एक कुएं से शव बरामद हुआ. उनकी मौत कैसे हुई. अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी को फोन पर उनका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी थी.

आखिरी लोकेशन बेउर थी

लेकिन एक्सीडेंट की जानकारी के बाद अभिषेक का कुछ पता नहीं लग पाया था. उनकी आखिरी लोकेशन बेउर थाना क्षेत्र ही आ रही थी, जहां से उनका शव बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जिस कुएं से उनका शव मिला है. उसी कुएं में उनकी स्कूटी और उनके चप्पल भी बरामद हुए हैं. अब वरुण की रहस्यमयी तरीके से हुए इस मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Related Articles

Back to top button