ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
खेल

मेरी इच्छा है…विराट कोहली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेंगे वापस?

लॉर्ड्स में हार के बाद एक ओर जहां दुनिया गौतम गंभीर, शुभमन गिल और उनकी टीम की गलतियां गिना रही है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और देश को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले मदन लाल ने अपनी एक खास इच्छा जताई है. मदन लाल ने विराट कोहली से इमोशनल अपील करते हुए कहा है कि प्लीज आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लें. विराट कोहली ने मई में संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट कोहली का ये फैसला उनके फैंस को ही नहीं बल्कि सभी क्रिकेट एक्सपर्ट को हैरान कर गया था लेकिन अब इंग्लैंड दौरे पर उनकी याद लोगों को सता रही है और यही वजह है कि मदन लाल ने कोहली से इमोशनल अपील की है.

मदन लाल बोले-रिटायरमेंट वापस लो विराट

मदन लाल ने विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की अपील की. उन्होंने कहा, विराट कोहली का भारतीय क्रिकेट को लेकर जज्बा अतुलनीय है, उसकी किसी से तुलना ही नहीं हो सकती. मेरी इच्छा है कि वो टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लें. रिटायरमेंट वापस लेने में कुछ गलत नहीं है. अगर इस टेस्ट सीरीज में नहीं तो उन्हें अगली टेस्ट सीरीज में कमबैक करना चाहिए.

विराट कोहली की आ रही है याद

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लगातार विराट कोहली की चर्चा हो रही है. शुभमन गिल का आक्रामक रवैया, उनका रन बनाना, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कहासुनी होना, जब-जब ये घटनाएं हुई उस वक्त विराट कोहली का जिक्र हुआ. लॉर्ड्स टेस्ट में जब टीम इंडिया 193 रनों का लक्ष्य नहीं भेद सकी तो उसके बाद फिर विराट की बातें होने लगी. शायद इसीलिए विराट से संन्यास वापस लेने की अपील हो रही है. वैसे इसका होना बहुत मुश्किल है. हाल ही में विम्बलडन में जब विराट ने शिरकत की तो उन्होंने कहा था कि उनका समय आ गया था और इसीलिए उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9230 रन बनाए. उनका औसत 46 से ज्यादा का रहा और उनके बल्ले से 30 टेस्ट शतक निकले.

Related Articles

Back to top button