ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
बिहार

लालू प्रसाद यादव के नए घर पर सियासी बवाल, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जांच के दिए संकेतडिप्टी सीएम का सीधा निशाना: ‘गरीबों के मसीहा’ के पास आलीशान बंगला कहां से आया? अब होगी पाई-पाई की जांच

नए साल पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दरअसल उनके नए घर को लेकर सियासत गरमाई हुई है. सत्तारूढ़ जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने सरकार से लालू की संपत्तियों की जांच की मांग की थी. अब इसे लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बयान आया है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर आवेदक की शिकायत मिलती है तो इसकी जांच जरूर कराई जाएगी. इस बयान के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. राजद का आरोप है कि बिहार सरकार जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उल्टे-सीधे आरोप लगा रही है. राजद का कहना है कि सरकार विकास कार्यों को पूरा नहीं कर पाने के कारण जनता को गुमराह करने के लिए यह सब कर रही है. अच्छा होता कि वह जरूरी मुद्दों को निपटाने का काम करे.

JDU एमएलसी का लालू पर तीखा हमला

पटना के कौटिल्य नगर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नया आवास बन रहा है. पिछले दिनों लालू के इस आवास की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब इस पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल उठाया है कि जो नेता कभी चपरासी के क्वार्टर में रहने का दावा करते थे और अपनी सादगी का बखान करते थे, आज वही पटना के सबसे पॉश इलाकों में ‘महल’ जैसा आवास बनवा रहे हैं.

क्या राजनीतिक फायदे के बदले दान में मिली जमीन?

नीरज कुमार ने मांग की है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इस निर्माणाधीन आवास की जमीन के मालिकाना हक, निर्माण सामग्री के स्रोत और आय के स्रोतों की गहन जांच कराएं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह जमीन राजनीतिक फायदे के बदले दान में मिली है या फिर कानूनी तरीके से हासिल की गई है. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

आवेदन मिलते ही अधिकारियों से कराएंगे जांच

नीरज कुमार के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जैसे ही इस मामले में उनके पास आवेदन आता है, वे अपने अधिकारियों को तत्काल जांच में लगा देंगे. उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पास जो भूमि है, वह कहां से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त हुई है.

राजद ने बीजेपी और जेडीयू पर किया पलटवार

वहीं, जेडीयू और बीजेपी द्वारा लालू प्रसाद यादव की जमीन और मकान को लेकर जांच की मांग पर राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू पहले अपनी सरकार और पार्टी को संभाले. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खरमास के बाद क्या होगा, इसका कोई ठिकाना नहीं है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के फोबिया से ग्रसित हैं.

जांच के लिए किसने रोका?

प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि जेडीयू ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया और अब घबराहट में इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए के अंदर बड़ी पार्टी बनने की होड़ में छोटे दलों को तोड़ने की कोशिश हो रही है और इन्हीं आंतरिक कलह और विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए यह पूरा राजनीतिक प्रपंच रचा जा रहा है. जब दिल्ली से लेकर बिहार तक इनकी सरकार है, तो जांच से किसने रोका है?

Related Articles

Back to top button