ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

डबरा में हेयर सैलून में हुआ विवाद, फायरिंग से फैल गई सनसनी

डबरा।मध्य प्रदेश के डबरा देहात थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आज सुबह करीब 11 बजे चीनौर रोड़ स्थित एक हेयर सैलून पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई। ग्राम इटायल निवासी विक्की रावत और मनदीप रावत कटिंग कराने पहुंचे थे, तभी लाल पहाड़िया क्षेत्र के बंटी खान से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही बंटी खान ने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। चारों युवकों ने मिलकर सैलून में तमंचे की नोक पर जमकर गाली-गलौज की और एक युवक ने फायर कर दिया।

गोली की आवाज और वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में तमंचा लिए हुए धमकी भरे अंदाज में गाली-गलौज करते हुए फायर करता है। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों ने कुछ समय के लिए अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए।

डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी घटना की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे चुके हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button