ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...
देश

कारोबारी के घर से मिले तीन करोड़ रुपए 

बेंगलुरु । कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने एक कारोबारी के पास से तीन करोड़ रुपए नकद जब्त किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले ही भाजपा के एक विधायक के बेटे के घर से 8.23 करोड़ रुपये नकद बरामद की गई थी। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीसीबी ने एक प्रतिष्ठित कारोबारी के हुबली स्थित घर का घेराव किया और बेहिसाब नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि कारोबारी के पास 500 रुपए मूल्य वर्ग में तीन करोड़ रुपए के नोटों की धनराशि को सही ठहराने के लिए कोई दस्तावेज या स्पष्टीकरण नहीं था। पुलिस ने एक बयान में कहा‎ ‎कि घर पर नकदी जमा करने के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है और आयकर विभाग को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button