ब्रेकिंग
Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय... Ludhiana News Update: लुधियाना में गैंगस्टरों और ड्रग माफिया की खैर नहीं! स्पेशल ADGP कौस्तब शर्मा न...
खेल

दुबई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के जीत का क्रम टूटा, दानिल मेदवेदेव ने हराया

दुबई : सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के इस सीजन में लगातार 15 जीत का क्रम टूट गया है। दुबई फाइनल के सेमीफाइनल में उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव ने हरा दिया। मेदवेदेव ने विश्व नंबर-1 खिलाड़ी के खिलाफ 6-4, 6-4 से मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहां उनका मुकाबला रूस के ही आंद्रे रूबलेव से होगा। मेदवेदेव ने पिछले 18 दिन में 13 मैच जीते हैं।

मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ पिछले चार मैचों में हार मिली थी। इस बार उन्होंने इस क्रम को तोड़ा और 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को हरा दिया। 27 साल के मेदवेदेव की नजर तीन हफ्ते में तीसरे खिताब पर है। उन्होंने रोटरडैम और दोहा में जीत हासिल की थी। मेदवेदे ने मैच के बाद कहा, ”हर बार जब मैं नोवाक को हराता हूं तो यह एक अद्भुत अहसास होता है। वह शायद अब तक के सबसे महान टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ जीत से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।”

जोकोविच को अमेरिका में खेलने की उम्मीद
हार के बाद जोकोविच ने कहा कि वह बहुत सारी सकारात्मकताओं के साथ दुबई से जा रहे हैं। वह अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट से उबरने के बाद शारीरिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं। आठ मार्च से शुरू होने वाले इंडियन वेल्स में उनका खेलना अभी तय नहीं है। जोकोविच ने कोरोनावायरस का टीका नहीं लगाया है। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि अमेरिका में वीजा छूट दी जाएगी।

जोकोविच ने कहा, ”मैं अभी भी अमेरिका से समाचार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अगर अमेरिका में नहीं खेल पाता हूं तो क्ले कोर्ट पर खेलूंगा। मोंटे कार्लो शायद अगला टूर्नामेंट है। अगर ऐसा है तो मैं कुछ समय निकालूंगा और तैयारी करूंगा।”

 

Related Articles

Back to top button