ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

बोर्ड परीक्षा: योगी सरकार की बड़ी नाकामी, 2 घंटे पहले ही आउट हो गया अंग्रेजी का पेपर

लखनऊ: योगी सरकार बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता को लेकर भले ही ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही हो लेकिन बस्ती में नकल माफिया सरकार के सारे दावों के आगे मजबूत नजर आ रहे हैं। आज इंटरमीडिएट के बच्चों का दोपहर 2:00 बजे अंग्रेजी का पेपर था और 2:00 बजे से दो घंटे पहले ही सवालों के जवाब सोशल मीडिया में लीक होने लगे। इस बात की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को हुई तो उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उत्तर पुस्तिका भेजा और पेपर से मिलान करने के बाद तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उत्तर कॉपी मिलान में सही पाए गए सभी सवाल
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्या ने जब 2:00 बजे इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू हुई तो वह अंग्रेजी के पेपर से लीक हुए उत्तर कॉपी का मिलान किया जिसमें काफी सवालों के जवाब सही पाए गए। जिसके आधार पर यूपी बोर्ड को पेपर लीक होने की एक रिपोर्ट डीएम के माध्यम से भेज दी गई है।

दाेषियाें के खिलाफ हाेगी कार्रवाई
अब सवाल यह उठता है कि बस्ती में इंटर की परीक्षा से 2 घंटे पहले जब अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ तो जिला प्रशासन ने इस पर तत्परता क्यों नहीं दिखाई। कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने इस मामले को लेकर बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरीके से गंभीर है और आज अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की सूचना मिली जिसके आधार पर जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button