ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

27 फरवरी 2019: विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से मार गिराया था PAK का F-16 लड़ाकू विमान

वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का नाम आज भी लोगों की जुबां पर जब भी आता है तो सिर और सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है। विंग कमांडर अभिनंदन ने आज ही के दिन पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान को अपने पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान से मार गिराया था।

27 फरवरी 2019 को क्या हुआ
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने सीमा पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे, इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए थे।

भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर से भारतीय एयरफोर्स के जवानों ने पाकिस्तान को खदेड़ दिया। इसी दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को खदेड़ते हुए उसका पीछा किया और उसे मार गिराया। एफ-16 लड़ाकू विमान का पीछा करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान पहुंच गए और वहां पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर में पैराशूट के सहारे उतर गए थे जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि करीब 60 घंटे बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल भारत को लौटा दिया।

विंग कमांडर को पाकिस्तानी सेना ने चाय आदि भी पिलाई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अभिनंदन वर्थमान की हाजिर जवाबी के पाकिस्तान वाले भी कायल हुए थे। 1 मार्च 2019 को रात 9 बजे के आसपास विंग कमांडर की वतन वापिसी हुई। विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछे देशभर में काफी फेमस हुई थीं। युवाओं में उनके जैसी मूंछे रखने का क्रेज बढ़ गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button