ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

हार्ट सर्जरी के बाद सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि एक्ट्रेस पहले से ठीक है, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी काफी फिक्र कर रहे हैं।

ऐसे में एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया और अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को जानकारी दी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वह खुद को पॉजिटिव रख रही हैं और सभी परिवार के लोग उनके साथ हैं।

सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

ज्यादातर लाइव सेशन में सुष्मिता सेन ने अपने परिवार के सदस्यों, डॉक्टर्स और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फैंस को सब कुछ बताया कि ये सब कैसे हुआ और वक्त रहते डॉक्टरों ने कैसे उनकी जान बचाई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल होती नजर आई। उन्होंने ये भी बताया कि जब वह नानावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनके अटैक के बारे में किसी को भी भनक नहीं लगी।

95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज

इस दौरान सुष्मिता ने बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था? सुष्मिता सेन कहती नजर आईं, “मैं काफी बड़े हार्ट अटैक से सर्वाइव कर पाई हूं। बहुत बड़ा हार्ट अटैक आया था। मेरे हार्ट में 95 फीसदी ब्लॉकेज थी। यह मेरी लाइफ का एक फेज था और यह निकल गया। मेरे दिल में अब किसी बात का डर नहीं है।

सुष्मिता ने कहा कि मैं चीजों को अब एक अलग नजरिए से देख पा रही हूं। मेरे मन में किसी भी तरह का डर नहीं है। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जितने भी लोगों ने मुझे फूल भेजे हैं, उनसे मेरा घर भर गया है औ वह अब ‘गार्डन ऑफ ईडन’ की तरह लग रहा है।

आर्या 3 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग बीते दिनों शुरू कर दी थी। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ठीक होकर एक बार फिर सेट पर लौटेंगी।  इसके अलावा एक्ट्रेस जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने जा रही हैं। कुछ महीने पहले इस वेब सीरीज से एक्ट्रेस ने अपना पहला लुक रिवील किया था।

 

Related Articles

Back to top button