ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह बोले, एक नहीं एक लाख एफआइआर दर्ज हो जाए, मुझे अफसोस नहीं

भोपाल।   दिग्विजय सिंह ने खुद के ऊपर दर्ज एफआइआर के मामले में कहा कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से अगर मेरे खिलाफ एक नहीं एक लाख भी एफआइआर दर्ज हो जाए तो मुझे अफसोस नहीं है। जो मेरा ट्वीट था उसमें भी मैंने प्रश्न ही पूछा था, वो तस्वीर खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। भाजपा मेरे खिलाफ नहीं पूरे देश के खिलाफ एजेंडा चला रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय के ट्वीट ने ‘साफ्ट हिंदुत्व’ की पोल खोली

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाले ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के ‘साफ्ट हिंदुत्व’ की पोल खोल दी है। इसलिए कमल नाथ के पूजा-पाठ वाले बयानों का सच क्या है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह पर जिस तरह उनकी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाएं हैं, उस पर यही कहा जा सकता है कि उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि खुद अपनी वफा से शर्मा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि खरगोन से पलायन की खबरें असत्य और भ्रामक हैं। डर के साए में प्रदेश में न कहीं पलायन हुआ है, न हम कहीं ऐसा होने देंगे। खरगोन में जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन कर कर्फ्यू में ढील पर फैसला करेगा। भोपाल में शहर काजी द्वारा मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने की बात पर गृहमंत्री ने कहा कि मस्जिदों पर सीसीटीवी लगाने की भोपाल शहर काजी की पहल अच्छी है। अगर किसी कदम से भ्रम दूर होता है और परस्पर विश्वास बढ़ता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कई पर्व आ रहे हैं। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिले अलर्ट मोड़ पर हैं। सीएम शिवराज ने एहतियातन सभी सम्मानित मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

वीडी शर्मा ने भी साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जेल जाएंगे, उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत गलत फोटो ट्वीट की। सोनिया गांधी ने माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है, खाकी पर गोली और राम भक्तों पर पथराव बर्दाश्त नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button