ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

Coronavirus Update: CM हेमंत से बोले PM मोदी, कोरोना से लड़ने में झारखंड को हरसंभव मदद

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। कोरोना वायरस के वर्तमान हालात से प्रधानमंत्री सभी राज्यों के हालात से अवगत हुए और जरूरी सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ाई में सभी राज्यों से मिल रहे सहयोग की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लडऩे में झारखंड को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू थे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सभी राज्यों के हालात की जानकारी ली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जुड़े थे। कुछ ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री से सीधी बात करने व अपने राज्य की पूरी स्थिति से अवगत कराने का अवसर मिला।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराने की बात सामने आई। आर्थिक पहलुओं पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री ने चिकित्सीय संसाधन के लिए राज्यों को मदद करने की बात कही है। साथ ही राज्यों को सलाह दी गई कि वे अपने स्तर से भी दुनिया में कहीं से भी आवश्यक संसाधन मंगा सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इधर, मुख्‍यमंत्री हेमत सोरेन ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचने का एक ही तरीका है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें। साथ ही मेरा सभी लोगों से आग्रह है कि कोरोना से जुड़े लक्षणों को छुपाएं नहीं,इससे घबराएं नहीं, बल्कि जांच कराएं। हम एक-दूसरे की मदद कर ही कोरोना से लड़ाई जीत सकते हैं। कोरोना हारेगा, झारखंड जीतेगा।

Related Articles

Back to top button