ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
उत्तरप्रदेश

घर के बाहर से लापता हुई मासूम बच्ची, महिला कोतवाल ने परिजनों से कहा- यमुना नदी में ढूंढ लो, मिल जाएगी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई. परिजनों की शिकायत को शुरुआती तौर पर गंभीरता से न लेने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए प्रशासन ने अब एनडीआरएफ की टीम भी यमुना नदी में लगा दी है. बच्ची की तलाश की जा रही है.

कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के हिसामबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार साल की दिवंशी नाम की बच्ची अपने घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई. बच्ची के पिता मुकेश जब नींद से जागे तो उन्होंने बच्ची को घर में न पाकर खोजबीन शुरू की. काफी ढूंढने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिल सका तो परेशान होकर पिता कोतवाली जा ही रहे थे कि रास्ते में उन्हें पुलिस की टीम मिल गई. जब उन्होंने अपनी आपबीती बताई तो पुलिस ने अनसुनी करते हुए सिर्फ इतना कहा कि बच्ची यमुना में डूब गई होगी, जाकर तलाश करो.

पीड़ित पिता ने की शिकायत

पीड़ित पिता ने इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिल कर की है. जैसे ही इस मामले की जानकारी एसपी राजेश सिंह को हुई तो उन्होंने फौरन एक्शन लेने के आदेश दिए और बच्ची की गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई. यमुना में भी गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन के लिए उतारा गया है. पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कोतवाल उर्मिला सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने उर्मिला सिंह को निलंबित करने के बाद के के यादव को चार्ज सौंपकर बच्ची की तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. केके यादव ने कार्यभार संभालते ही प्रयागराज से एनडीआरएफ की टीम और स्टीमर भी मौके पर मंगवाए. साथ ही गांव में संभावित ठिकानों पर भी एक टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है.

बच्ची को तलाशने में जुटी पुलिस

कौशांबी पुलिस की लापरवाही ने एक पिता की उम्मीदों को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि अब प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा है कि बच्ची को जल्द से जल्द तलाशा जा सके. अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की है. लोगों से मिलकर उन्होंने बच्चों के बारे में जानकारी इकट्ठा की है. सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि वह बच्ची को जल्द ही रेस्क्यू कर लेंगे.

Related Articles

Back to top button