ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

मुंबई: लॉकडाउन के बीच ब्लास्ट कर उड़ाया जाएगा अंग्रेजों का बनाया 190 साल पुराना अमृतांजन पुल

मुंबई-पुणे को जोड़ने वाले ऐतिहासिक अमृतांजन पुल शनिवार को जमींदोज हो जाएगा। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बीच अंग्रेजों के बनाए इस 190 साल पुराने पुल को कल नियंत्रित ब्लास्ट के जरिए उड़ाया जाएगा। लोनावाला के पास इस पुल को ब्रिटिश राज के दौरान 1830 में बनाया गया था। यह देश के सबसे पुराने पुलों में से एक है।रायगढ़ जिला कलेक्टर ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन को 4 से 14 अप्रैल के बीच इस पुल को गिराने की अनुमति दे दी है।

दरअसल लइन दिनों लॉकडाउन के चलते मुंबई में ट्रेफिक कम है और इसी को देखते हुए प्रशासन ने पुल को गिराने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसकी जगह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दोनों लेन के लिए 10 किलोमीटर का एक ट्रैफिक डायवर्जन बनाया जाएगा। बता दें कि अमृतांजन पुल की खराब हालत को देखते हुए पिछले कई सालों से यहां ट्रेफिक बंद कर दिया गया था। पुल का इस्तेमाल न होने के कारण यहां अक्सर लंबा जाम भी देखने को मिल जाता था। इतना ही नहीं पुल के खंभे सड़क को कई हिस्सों में बांटते हैं। इन मोटे पिलर्स की वजह से यहां सड़क की चौड़ाई भी कम है और यहां लोगों को जाम से भी दो-चार होना पड़ता है। पुल को गिराने का प्रॉजेक्ट तीन साल से लटका हुआ था।

पिछले साल जून में MSRDC ने पुल को गिराने के लिए दूसरा टेंडर जारी किया था। 2017 में जब पहली बार पुल को गिराने का प्लान बनाया गया तो इसका भारी विरोध हुआ था वहीं अब इस पुल को गिराने की हरी झंडी मिल गई, देश में अभी लॉकडाउन है और ज्यादा आवाजाही भी नहीं इसी के चलते प्रशासन इसे कल ही गिराने की योजना बना रहा है।

Related Articles

Back to top button