ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

पिता के खिलाफ थाने पहुंचा बेटा, बोला- लॉकडाउन के बावजूद घूम रहे हैं इधर-उधर

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में वसंत कुंज इलाके के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने ‘लॉकडाउन’ नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर अपने पिता के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

वसंत कुंज (दक्षिण) पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अभिषेक नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनके पिता वीरेंद्र सिंह (59) ‘लॉकडाउन’ नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और इलाके में इधर-उधर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं वह हमारे बार-बार मना करने के बाद भी रोजाना शाम को 8 बजे घर से बाहर निकल जाते हैं।

अभिषेक ने बताया कि पिता को कई बार घर के अन्य सदस्यों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात नहीं मानते है। पुलिस ने इस शिकायत पर एक्शन लिया और खुद ही 59 वर्षीय व्यक्ति को समझाने के लिए पहुंच गई। पुलिस के द्वारा उन्हें समझाया गया कि अभी धारा 144 लागू है और लॉकडाउन भी है, ऐसे में किसी को भी बाहर नहीं आना है, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी जब शख्स नहीं माना तो बेटे के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर लिख ली गई।

Related Articles

Back to top button