ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
पंजाब

Golden Temple को मिल रही धमकियों के बीच अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

अमृतसर: श्री दरबार साहिब को लगातार मिल रही धमकी भरी ईमेल्स के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार ये सभी ईमेल्स डार्क वेब के जरिए भेजी जा रही हैं, जिससे इनकी ट्रेसिंग बेहद मुश्किल हो गई है। अब तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को लगभग 10 धमकी भरी ईमेल्स मिल चुकी हैं। धमकियों के बाद SGPC पूरी तरह सतर्क हो गई है। वहीं, पुलिस और साइबर सेल की टीमें भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता से जांच कर रही हैं।

क्या है डार्क वेब?
डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा होता है जहां कई कानूनी और गैर-कानूनी गतिविधियां होती हैं।
इंटरनेट का केवल 4% हिस्सा Surface Web होता है, जिसे हम रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। बाकी 96% हिस्सा Deep Web और Dark Web में आता है।
डार्क वेब तक पहुंचने के लिए विशेष ब्राउज़र जैसे Tor Browser का उपयोग किया जाता है।
यह प्लेटफॉर्म Onion Routing Technology पर काम करता है, जो यूज़र्स की पहचान और आईपी एड्रेस को छुपा देता है। इस कारण, धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करना पुलिस और साइबर एजेंसियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रशासन सतर्क
SGPC के अधिकारियों ने बताया कि वह मामले को लेकर पूरी तरह चौकस हैं और सुरक्षा को लेकर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से ईमेल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Back to top button