ब्रेकिंग
Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स...
पंजाब

22 जुलाई रात 3 बजे अविवाहित युवक के साथ कांड, कपड़े उतार खींची Photos और फिर…

होशियारपुर: थाना सदर पुलिस ने नामोशी के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के आरोप में 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में मनप्रीत कौर पत्नी कीमती लाल निवासी बजवाड़ा कलां थाना सदर ने बताया कि उसका लड़का मनीष कुमार जो अभी अविवाहित था तथा घर में खाली ही रहता था। 22 जुलाई को करीब 3 बजे वरुण पुत्र सतपाल निवासी बजवाड़ा कलां उनके घर आया तथा मनीष कुमार संबंधी पूछा और उसको अपने साथ लेकर चला गया।

करीब 1 घंटे बाद उसका लड़का घर वापस आया तथा उसने बताया कि मम्मी अब कोई शोर नहीं है तथा सुबह 10 बजे पंचायत होगी। फिर करीब 8 बजे सायं वरुण अपने साथ नवजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, टिंडी तथा तब्बू निवासी बजवाड़ा कलां उसके घर आए तथा मनीष कुमार को यह कहकर अपने साथ ले गए कि किसी काम जाना है। मनीष कुमार रात 12 बजे वापस घर आया उसने बताया कि उन चारों ने उस पर चोरी का सामान रखने का आरोप लगाकर उसकी काफी मारपीट की तथा उसके कपड़े उतार कर उसको बेइज्जत किया है। उसकी फोटो भी खींची है। तो उसने अपने लड़के मनीष कुमार को कहा कि वह सो जाए सुबह सरपंच के साथ वह इस संबंध में बात करेंगे। सभी अपने-अपने कमरे में सो गए।

सुबह 5 बजे मनीष कुमार ने उसे आवाज लगाई और कहा कि वह वरुण, नवजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, टिंडी तथा तब्बू ने उसके साथ मारपीट की और उसे नंगा करके बेइज्जत किया। उसने नामोशी में जहर खा ली है। उसने तुरंत अपने पड़ोसी जसविंदर सिंह पुत्र बरकत सिंह निवासी बजवाड़ा कलां को साथ लेकर सवारी का प्रबंध करके अपने लड़के को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनीष का इलाज शुरू किया, परंतु इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वरुण पुत्र सतपाल, नवजोत सिंह पुत्र परमजीत, सौरव पुत्र राम लुभाया तथा तब्बू सभी निवासी बजवाड़ा कला के खिलाफ मामला दर्ज कर वरुण और सौरव को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button