ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

ट्रंप ने 29 बार सीजफायर का दावा किया, दम है तो पीएम मोदी बोल दें कि झूठ है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने सीजफायर कराया. ये बात उन्होंने 29 बार कही है. प्रधानमंत्री मोदी ये कह दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा, सरकार ने पायलटों के हाथ बांद दिए. एयरफोर्स को खुली छूट नहीं दी. भारत को कुछ जेट्स का नुकसान हुआ. गलती सेना की नहीं थी, गलती इस सरकार की थी. पाकिस्तान के एयर डिफेंस पर हमला करने से क्यों रोका? CDS ने माना कि शुरुआत में गलती हुई. वायुसेना को दोष देना गलत है. राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं, हमारे जेट नहीं गिरे, इतनी सी बात पीएम बोल दें.

अगर नरेंद्र मोदी में इंदिरा गांधी जैसी 50% भी हिम्मत है तो…

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी अपनी इमेज के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल करते हैं, ये देश के लिए बहुत खतरनाक है. सरकार की ओर से कल चीन को लेकर कुछ भी नहीं बोला गया. अगर नरेंद्र मोदी में इंदिरा गांधी जैसी 50% भी हिम्मत है तो सदन में बोल दें कि ट्रंप सीजफायर को लेकर झूठ बोल रहे हैं.

असल में हम पाकिस्तान और चीन दोनों से लड़ रहे थे

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए देशहित और सेना आपकी इमेज गढ़ने के लिए नहीं है.मैंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन को अलग रखो. इस सरकार की विदेश नीति फेल हो गई. असल लड़ाई चीन से हो रही थी. राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे मुनीर था. पाकिस्तान और चीन दोनों आपस में जुड़ गए. सरकार को लगा कि हम पाकिस्तान से लड़ रहे हैं. असल में हम पाकिस्तान और चीन दोनों से लड़ रहे थे.राहुल गांधी ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का आदमी पाकिस्तान जनरल असिम मुनीर है. हाल ही में मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच किया था. इस परपीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा. उन्होंने यह नहीं कहा, ट्रंप ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित करने की हिम्मत कैसे की?

Related Articles

Back to top button