ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
पंजाब

लुधियाना में फिर सक्रिय हुए बाइक चोर गिरोह, इस इलाके में दिया वारदात को अँजाम

लुधियाना :  शहर में बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। लुधियाना के विभिन्न इलाकों में हर रोज किसी न किसी वारदात की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला सलेम टाबरी स्थित शाम कॉलोनी का है, जहां नशे की हालत में घूम रहे दो शातिर चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर फरार हो गए। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में हैं। उन्होंने पहले इलाके का मुआयना किया और फिर मौका देखकर बाइक की लॉक तोड़ी और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। एक चोर बाइक की लॉक तोड़ता नजर आ रहा है जबकि दूसरा उसे धक्का मारकर बाहर की ओर ले जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों ने पहले से ही साजिश रची हुई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम कॉलोनी और इसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ हफ्तों में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। खासकर रात के समय नशे में घूमते युवकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button