ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

पंजाब में 7 अगस्त तक बड़ी भविष्यवाणी, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना…

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में  7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जिला पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, तरनतारन, मोगा, बठिंडा और मानसा में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से भी पंजाब के लोगों को फोन पर मैसेज भेजकर कई जिलों में खराब मौसम को लेकर सतर्क किया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 4 अगस्त को भी पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसी तरह 5, 6 अगस्त को भी पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, और 7 अगस्त को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button