ब्रेकिंग
रांची: अनशनरत JPSC छात्रों के बीच देर रात पहुंचे DC-SSP; BJP बोली— 'छात्रों को हटाने पहुंचे अधिकारी'... स्वतंत्रता दिवस 2026 पर झारखंड पुलिस का गौरवशाली पल, 29 अधिकारी और जवान राष्ट्रपति व वीरता पदक से हो... गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श...
पंजाब

रक्षाबंधन से पहले परिवार में छाया मातम, बहन के पास Italy गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त

होशियारपुर : रक्षाबंधन से पहले इटली से दुखदायी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, युवक की इटली में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संदीप सैनी (उम्र 30) निवासी सलेमपुर गांव के रूप में हुई है, जो कुछ साल पहले अपने परिवार की गरीबी दूर करने के लिए इटली गया था। संदीप की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप अपनी बहन के पास इटली गया था और वहां अच्छा काम कर रहा था। 28 तारीख को जब वह काम से घर जाने के लिए निकला, तो घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी बहन और जीजा ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इटली पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन 3 अगस्त को दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली कि इटली के जंगलों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर जब उसकी बहन शव की शिनाख्त करने गई, तो पता चला कि वह संदीप का ही था।

रक्षाबंधन के मौके पर संदीप की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। संदीप के मामा ने कहा कि उसका परिवार और पूरा गांव पंजाब और केंद्र सरकार से मांग कर रहा है कि संदीप का शव लाया जाए ताकि उसके माता-पिता आखिरी बार उसका चेहरा देख सकें।

Related Articles

Back to top button