ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
पंजाब

500 के नोट पर RBI का Update ! सितम्बर के बाद ATM से नहीं निकलेंगे ? पढ़ें खबर…

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे खूब चल रही हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर फैल रही थी कि एटीएम से अब 500 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। इस खबर से कई लोग परेशान हो गए और उन्हें लगा कि कहीं 500 के नोट भी बंद तो नहीं होने वाले? लेकिन अब सरकार ने इस पर पूरी सच्चाई संसद में बताई है – और राहत की बात ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

सरकार और RBI का साफ जवाब

वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि 500 रुपये के नोट बंद करने की कोई योजना नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यह सुनिश्चित करेगा कि सभी तरह के नोट – चाहे 100, 200 या 500 के हों – सभी बाजार में उपलब्ध रहें ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। हालांकि, सरकार का फोकस अब यह है कि छोटे नोट, जैसे 100 और 200 रुपये, ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसानी से मिलें। इसलिए RBI ने बैंकों और एटीएम कंपनियों को कहा है कि 30 सितंबर 2025 तक एटीएम में जितने नोट होंगे, उनमें से कम से कम 75% छोटे नोट (100 और 200) होने चाहिए। यह ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आगे जाकर आपको एटीएम से छोटे नोट आसानी से मिलेंगे, ताकि रोजमर्रा की खरीदारी और छोटे खर्चे करने में आसानी हो।

क्या 500 के नोट बंद होंगे?

नहीं! बिल्कुल नहीं। सरकार ने कहा है कि 500 रुपये के नोट बंद नहीं किए जा रहे हैं। ये नोट चलते रहेंगे, और इनका वितरण भी पहले की तरह ही होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button