ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
उत्तरप्रदेश

अमेठी में पत्नी का खौफनाक कांड… पति को नशीली दवा खिलाई और काट डाला प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान और शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति से नाराज उसकी दूसरी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. साथ ही पति के शरीर पर चाकू से कई वार किए. इसके बाद पत्नी घायल पति को छोड़कर मौके से फरार हो गई. मामला जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव का है. यहां के रहने वाले अंसार अली ने दो शादियां की थीं.

दो शादियों के कारण उसके घर में अक्सर विवाद होता था. आए दिन घर में दोनों पत्नियां लड़तीं थी. दूसरी पत्नी का नाम नजनी है. नाजनी अपने पति को समझाती थी, लेकिन वो नहीं मानता था. नाजनी पति को समझाकर थक गई, इसलिए आज उसने अपने पति को पहले नशीली दवा खिलाई. इसके बाद नाजनी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गई.

हमले के बाद पति की हालत गंभीर

इस हमले के बाद पति अंसार अली की हालत गंभीर है. स्थानीय अस्पताल में उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है. अंसार अली के भाई ने बताया कि हम घर के पास पहुंचे तो देखा की नाजनी भाग रही थी. इसके बाद हम घर के अंदर गए तो देखा भाई का शरीर खून से लथपथ है. फिर हम सभी परिवार वाले भाई को अस्पताल लेकर गए.

सूचना के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस

अंसार अली के भाई ने बताया कि भाई का प्राइवेट पार्ट काटा गया है. वहीं इस पूरे मामले में बतौर इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप ने बताया सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई है. शिकायती पत्र के आधार पर कार्यवाई की जाएगी. घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि दो पत्नियों के चलते विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

Related Articles

Back to top button