ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।  दरअसल महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।

दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू 

  • चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी।
  • दोनों राज्यों में नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है और सात अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
  • चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी।

ईवीएम पूरी तरह से सेफ

  • ईवीएम पूरी तरह से सेफ हैं, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इन्हें डबल लॉक में रखा जाएगा।
  • चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।
  • तारीखों का ऐलान करने से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा का जायजा लिया और तैयारियों को परख कर ही अब चुनाव कराया जा रहा है।
  • कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर निगाह रख सकते हैं।
  • उम्मीदवार चुनाव के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।

उत्तराखंड- पश्चिम बंगाल में टाले गए चुनाव 

  • उत्तराखंड में पंचायत चुनाव और पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा की वजह से उपचुनाव टाले गए।
  • महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर तक किया जा सकेगा नामांकन।
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर।

 बता दें कि साल 2014 में दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्तबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित हुए थे, तब दिवाली 23 अक्तूबर को थी, वहीं 2014 में झारखंड में 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button