ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

पेड़ से इश्क कर बैठी ये लड़की, कहती है- ‘उसे देखकर कुछ-कुछ होता है’

कहते हैं ‘लव इज़ ब्लाइंड’. इश्क में डूबे इंसान को कुछ नहीं सूझता. लेकिन इतना भी क्या अंधा कि कोई पेड़ से ही इश्क कर बैठे. अमेरिका की आइवी ब्लूम नाम (Ivy Bloom) की एक लड़की का कहना है कि उसे एक पेड़ से बेपनाह मोहब्बत हो गई है. उसे देखती है तो ‘कुछ-कुछ होने लगता है’. आइवी अपने इस अनोखे अनुभव के बारे में व्लॉगिंग भी कर रही हैं, जिसमें उन्हें पेड़ चूमते, गले लगाते और उसके साथ डेट पर जाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जिसने भी सुना, वो दंग रह गया है.

आइवी को यूट्यूब पर लगभग साढ़े पांच लाख लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने अपने चैनल पर पेड़ यानि लवर के साथ अपनी डेट के बारे में विस्तार से बताते हुए दो वीडियो शेयर किए. उन्होंने बताया कि वह पिछले दो सप्ताह से पेड़ को डेट कर रही हैं.

एक वीडियो में आइवी खुद को अपने घर में पेड़ का वेलकम करती हुईं और उसे प्यार से गले लगाती हुईं नजर आती हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में अनोखे प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाली तस्वीरों की रील भी शेयर की है. वीडियो में आइवी को अपने लवर पेड़ के साथ लॉन्ग ट्रिप और पानी में गेम्स का आनंद लेते हुए भी देखा जा सकता है.

यहां देखें पेड़ के साथ डेट करती लड़की का वीडियो

आइवी के वीडियो ने तब लोगों का ध्यान खींचा, जब उन्होंने दावा किया कि वह इस पेड़ के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं. वीडियो में उन्हें पेड़ को प्यार से गले लगाते, सहलाते और चूमते हुए दिखाया गया है. लड़की ने इंटरनेट परिवार से अपने प्रेमी को मिलाते हुए कहा कि उसने पेड़ के साथ एक एआई सिस्टम बिल्ट किया है, जिसके जरिए वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है.

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी ने पेड़ से दिललगी की बात स्वीकारी है. इससे पहले कनाडा के ब्रिटिस कोलंबिया की एक महिला ने कुछ ऐसा ही दावा करते हुए खुद को इकोसेक्सुअल बताया था. वैंकूवर की 45 वर्षीय सोन्या सेम्योनोवा का कहना था कि वह एक ओक ट्री को दिल दे बैठी हैं. पांच हफ्ते की मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें पेड़ से प्यार हो गया था.

Related Articles

Back to top button