ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

जहां से चलीं अलका फिर वहीं पहुंची, अबकी बार राह होगी कितनी आसान?

नई दिल्ली: अलका जहां से चलीं थीं, एक बार फिर वहीं आकर खड़ी हो गई हैं। उन्होंने पहले भी कांग्रेस से टिकट पाने के लिए दबाव बनाया था लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह आम आदमी पार्टी में शामिल होकर चांदनी चौक से चुनाव जीत गई थीं। एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ पाएंगी या किसी अन्य क्षेत्र से, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं।

पिछले पौने पांच साल से आम आदमी पार्टी में रहकर शानदार पारी खेलने वाली अलका ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी से सम्पर्क साधकर कांग्रेस का दामन एक बार फिर से थाम लिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मानते हैं कि एक सीटिंग एमएलए कांग्रेस में शामिल हुआ है, इसलिए विधानसभा चुनाव में उनका दावा कमजोर नहीं माना जा सकता। वैसे भी जब सोनिया गांधी के आवास उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है, तो उनका टिकट शायद ही कोई काट पाए। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि अलका चांदनी चौक से ही चुनाव लड़ पाएंगी या फिर किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से उन्हें उतारा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार इसका कारण यह है कि अलका लांबा से पहले कांग्रेस के प्रहलाद सिंह साहनी कई बार इसी क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इसके अलावा इसी लोकसभा का चुनाव लड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल के पुत्र मुदित अग्रवाल भी चुनाव लडऩा चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि विरोधी पार्टी की पूर्व विधायक को कांग्रेस की ओर से चुनाव में उतारा जाएगा या नहीं। पार्टी में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा कुछ दिन बाद नवरात्र में दिल्ली प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button