ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
मध्यप्रदेश

विधानसभा में झूठी रिपोर्ट का पर्दाफाश करने पहुंची विधायक, मंडी की बदहाली देख कहा- अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा की पंधाना विधानसभा क्षेत्र की विधायक छाया गोविंद मोरे ने गुड़ी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि मंडी में न तो शासकीय तौल कांटा है, न पक्का शेड, न पेयजल और न शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा- भ्रामक रिपोर्ट पर सवाल

28 जुलाई 2025 को विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 627 के तहत विधायक मोरे ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से गुड़ी खेड़ा उपमंडी की सुविधाओं पर जानकारी मांगी थी। जवाब में विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि मंडी में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विधायक मोरे ने इसे झूठा और भ्रामक बताते हुए कहा कि असलियत में यहां किसानों को अपनी उपज का वजन कराने के लिए निजी तौल कांटों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। “मंडी समिति ने विधानसभा को गुमराह किया है। यहां की हकीकत किसी से छिपी नहीं है, यह किसानों के हक पर सीधी चोट है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button