ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

दवाई की सप्लाई के लिए भारत का शुक्रिया, अगर नहीं मिलती मंजूरी तो देते करारा जवाब: ट्रंप

दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की चपेट में है और अमेरिका भी इस समय काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीते दिनों फोन पर बात की थी और रिक्वेस्ट की थी कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा अमेरिका को सप्लाई करे। वहीं अब मंगलवार को ट्रंप का फिर से बयान आया है कि अगर भारत उसकी मदद नहीं करता तो उसे करारा जवाब  दिया जाता। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदले-बदले से दिखा और कहा कि रविवार सुबह पीएम मोदी से बात की थी और मैंने उनसे कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई शुरू करते हैं तो अच्छा होगा।

PunjabKesari

ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो उसका करारा जवाब दिया जाता, आखिर कड़ा जवाब क्यों नहीं दिया जाएगा? बता दें कि ट्रंप की रिक्वेस्ट पर पीएम मोदी ने दवा पर आश्वासन दिया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक भारत बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बीच हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की मंजूरी दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार देश के लिए पर्याप्त स्टॉक देखने के बाद कर इस पर निर्णय ले सकती है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत ने पिछले महीने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात और मलेरिया दवा के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि COVID -19 के मरीजों के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन उपयोगी साबित हो सकती है। फिलहाल में कोरोना के लिए न तो अभी कोई वैक्सीन बनी है और न ही अभी कोई विशेष इलाज है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार हो गई है और 352500 लोग इससे संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button