ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
मध्यप्रदेश

एक ही लड्डू मिला तो हो गया नाराज, मुख्यमंत्री से कर दी शिकायत, पंचायत ने निकाला फिर ये जुगाड़

मध्य प्रदेश के भिंड से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां नौधा गांव में 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाया गया. ध्वजारोहण के बाद सभी को पंचायत ने लड्डू बांटे. एक शख्स ने लड्डू लेकर कहा- मुझे एक और लड्डू दो. मगर उसे दूसरा लड्डू नहीं मिला. युवक को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कर दी. डायरेक्ट नहीं, बल्कि सीएम हेल्पलाइन नंबर पर उसने यह शिकायत की.

शख्स का कहना था कि मैंने दो लड्डू मांगे थे. मगर मुझे एक ही लड्डू मिला. शख्स की शिकायत के बाद अब उसे बाजार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त के दिन नौधा पंचायत भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में गांव वाले भी सम्मिलित हुए थे. परंपरा के अनुसार, सबको खाने के लिए लड्डू दिए गए. सबको एक-एक लड्डू ही मिला था. उस भीड़ में मौजूद शिकायतकर्ता ने एक लड्डू की जगह दो की मांग कर दी. लेकिन पंचायत भवन के कर्मचारी ने उसे एक ही लड्डू दिया. जिस पर वह शख्स नाराज हो गया. फिर उसने सीधे इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी.

खबर हो गई वायरल

शख्स ने शिकायत में लिखा- स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर झंडा फहराने के बाद भी ग्राम पंचायत ने उन्हें उम्मीद के मुताबिक मिठाई नहीं दी. उसने अपनी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा. यह खबर देखते ही देखते हर कहीं वायरल हो गई. हर कोई हैरान था कि ऐसी शिकायत भी कोई कर सकता है क्या?

ज्यादा लड्डू मांगे थे

उधर, ग्राम पंचायत के सूत्रों के अनुसार, इस शिकायत के बाद अब पंचायत बाजार से लड्डू खरीदकर कमलेश कुशवाहा को देने की तैयारी कर रही है. पंचायत सचिव रविंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि सभी ग्रामीणों को बराबर मात्रा में लड्डू बांटे गए थे, लेकिन शिकायत करने वाले ने और ज्यादा लड्डू मांग लिए थे. अब बाजार से लड्डू खरीदकर उसे दिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button