ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
राजस्थान

जोधपुर का मौलाना अफजल, तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से करता था दरिंदगी; Video वायरल होने के बाद फरार

राजस्थान के जोधपुर में एक मदरसा संचालक और कथित तांत्रिक मौलाना अफजल की शर्मनाक करतूतें सामने आई हैं. यह कथित मौलाना महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र के बहाने फंसाता है. इसके बाद ये उन महिलाओं का शारीरिक शोषण करता है. मामले में मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि मदरसा संचालक मौलाना अफजल खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था. विशेष रूप से वह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था, जिनके संतान नहीं होती थी. उनके दर्द और भरोसे का सहारा लेकर वह उन्हें तांत्रिक क्रिया के बहाने अपने जाल में फंसा लेता और फिर उनके साथ अश्लील हरकत करता.

वीडियो वायरल होते ही आरोपी फरार

इस पूरी वारदात का पांच अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इन वीड़ियो में मौलाना अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आते ही लोग में आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन भनक लगते ही मौलाना फरार हो गया. उसने अपने घर और दुकान में भी तला लगा दिया है.

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी एक्टिव हो गई है. सदर बाजार थाना अधिकारी माणकराम ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं है, इसलिए आरोपी की पहचान पक्की करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा ‘अब तक किसी ने भी इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस मामले को खुद संज्ञान में लेकर जांच कर रही है. आरोपी के मदरसे और दुकान पर ताला लगा है, उसकी तलाश जारी है’.

लोगों में आक्रोश

घटना के बाद मोहल्ले में लोग गुस्सा तो है, लेकिन अब तक कोई भी महिला या परिवार खुलकर सामने नहीं आया है. बदनामी और सामाजिक दबाव के डर से पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने से हिचकिचा रही हैं. हालांकि, दबे स्वर में हर कोई उसकी करतूतों की चर्चा करता नजर आता है.

साइकिल बाजार और मच्छी बाजार के बीच स्थित इस तांत्रिक के कार्यालय के पास की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने बताया कि आरोपी मदरसा का संचालन करता था और किताबों की दुकान भी चलाता था. व्यापारी का कहना है कि उसने कभी उसे इस तरह की हरकत करते नहीं देखा, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद वह भी हैरान है.

आगे की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और पीड़ित महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. अब देखना यह होगा कि क्या पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए सामने आती हैं या फिर बदनामी के डर से चुप्पी साध लेती हैं. फिलहाल पुलिस ने स्वत: मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button