श्रीनगर में एक हफ्ते से इस परेशानी से जूझ रही थीं जायरा वसीम, ट्विटर पर मांगी लोगों से मदद

नई दिल्ली। करीब एक साल पहले फिल्म इंडस्ट्री और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं जायरा वसीम इन दिनों श्रीनगर में अपने घर पर हैं। जायरा भले ही इंडस्ट्री से दूर हो गई हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं, अपनी फोटो के सिवाय। जायरा ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।
श्रीनगर में जायरा कुछ दिन से एक परेशानी से जूझ रही थीं, हालांकि उनकी पेरशानी अब खत्म हो चुकी है। जायरा ने अपने परेशानी की जिक्र ट्विटर पर किया और लोगों से मदद मांगी। दरअसल, जायरा का BSNL नेटवर्क बहुत ज्यादा दिक्कत कर रहा था जिससे तंग आकर जायरा ने ट्वीट पर लोगों से मदद मांगी कि उन्हें को कस्टमर केयर का नंबर दे दे। जायरा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ज़रा मुझे कोई BSNL कस्टमर केयर का नंबर दे दो लेकिन जिसपर वो लोग फोन उठाएं। मैं पिछले एक हफ्ते से परेशान हूं’। पूर्व अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में बीएसएनएल कॉर्पोरेट को भी टैग किया।
Trying my luck since a week now. @BSNL_JK
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) April 7, 2020
जायरा के ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही उनके परेशान हल हो गई। बीएसएनएल ऑफिसर उनके घर पहुंचे और प्रॉब्लम सॉल्व की। इसके बाद जायरा ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपको बता दूं….बीएसएनएल ऑफिसर खुद मुझसे मिलने आए और उन्होंने मेरी प्रॉब्लम को सॉल्व किया’। इस ट्वीट के साथ जायरा ने उस शख्स को भी टैग किया जिसने उनकी मदद की थी। साथ मेतं बीएसएनएल को भी शुक्रिया कहा।
Well.. update!
The BSNL telecom officer personally reached out to me and resolved the issue.
Thank you so much @RumuzB
So very grateful! ❤️ @BSNLCorporate @BSNL_JK https://t.co/no0WE7BpF8″ rel=”nofollow
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) April 7, 2020
आपको बता दें कि जायरा वसीम ने 30 जून 2019 को इस बात का ऐलान किया था कि वो एक्टिंग की दुनिया को छोड़ रही है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया था कि उन्होंने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दी है। एक्ट्रेस को दंगल में शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आई थीं।






