ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
बिहार

अब नेपाल बॉर्डर तक जाएगी ‘वंदे भारत’, यहां जानिए रूट और टाइमिंग; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार की राजधानी पटना से नेपाल जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है. यात्री वंदे भारत की लग्जरी सुविधाओं का आनंद लेते हुए दानापुर से पाटलिपुत्र जंक्शन फिर हाजीपुर होते हुए आगे की अपनी यात्रा को पूरा कर सकेंगे. अब पटना के नेपाल जाने के लिए यात्रियों के समय में बचत होगी. मात्र आठ घंटे में सफर को पूरा किया जा सकेगा. बिहार वासियों को जल्द ही इसकी सौगात भी मिलने वाली है. नई वंदे भारत ट्रेन चलने से सीमांचल के लोगों को राहत मिलेगी. पीएम मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.

दरअसल, दानापुर स्टेशन से जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन से लोगों को सहूलियत मिलेगी.जोगबनी से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह में खुलेगी और लगभग 8 घंटे का सफर तय करने के बाद यह दोपहर तक दानापुर पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में, दानापुर से चलेगी के बाद रात में जोगबनी पहुंचेगी. इस रूट पर यात्रियों की डिमांड और भीड़ को देखते हुए 16 रैक के वंदे भारत ट्रेन को चलाने की प्लानिंग बन रही है.

कहां से कहां तक दौड़ेगी ट्रेन?

जानकारी के अनुसार दानापुर जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस दानापुर से चलने के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया होते हुए जोगबनी को जाएगी. हालांकि अभी तक इसके रूट और टाइमिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उम्मीद है कि जब प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे तो उसी दिन इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं.

नेपाल जाना होगा आसान

वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद राजधानी पटना से नेपाल जाने वाले लोगों को आसानी होगी. पटना आने या फिर यहां के लोगों को नेपाल घूमने या किसी और काम से जाने में मददगार साबित होगी. ऐसा पहली बार है जब पटना को नेपाल बोर्डर से जोड़ने के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. भारत और नेपाल बॉर्डर के पास जोगबनी स्टेशन स्थित है. जोगबनी से नेपाल सीमा तक लोग पैदल भी पहुंच सकते हैं.

Related Articles

Back to top button