ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

कोरोना संकट: ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, 17 जून तक स्कूल-कॉलेज बंद

ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीरवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को बढाया है। फिलहाल केंद्र ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च की मध्य रात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढाने की बात कही थी। पटनायक ने लाकडाउन बढाने के साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है। ओडिशा में कोरोना से अब तक 42 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुयी है। अब तक कोरोना से पीड़ति दो लागों को ठीक किया जा चुका है।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बातचीत में कहा था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है। माना जा रहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। लेकिन जिस तरह से राज्यों के अनुरोध आ रहे हैं, उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button