ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

BJP की वर्कशॉप में आम सांसद की तरह PM मोदी, आखिरी पंक्ति में दिखे बैठे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बीजेपी की वर्कशॉप में शामिल हुए. पीएम मोदी वर्कशॉप में एक आम सांसद की तरह आखिरी पंक्ति में बैठे दिखे. कार्यशाला में पीएम की अध्यक्षता में सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में कटौती पर प्रस्ताव पारित किया गया. उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी के सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप हो रही है. रविवार सुबह 11 बजे से यह कार्यशाला शुरू हुई. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसमें शामिल हुए.

इस वर्कशॉप में जीएसटी 2.0 पर पीएम मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया. वर्कशॉप में सांसदों के लिए चार सत्र होंगे. पहला सत्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग और युवा शक्ति एवं रोजगार पर होगा. इसी के बाद दूसरा सत्र सांसदों की ओर से सोशल मीडिया के प्रभावी प्रयोग पर आयोजित किया गया है.

वर्कशॉप में किन चीजों पर होगी चर्चा

तीसरा सत्र सांसदों की स्थायी समिति के समूहों का होगा. इसमें अलग-अलग मंत्रालयों की संसदीय समितियों के अनुसार सांसदों से चर्चा होगी. संसदीय समिति की कार्यवाही का महत्व, संसद सत्र की तैयारी, संसदीय नियमावली का इस्तेमाल, मंत्रालय रिपोर्ट का अध्ययन, अधीनस्थ विधान की जानकारी, सांसद के रूप में व्यवहार और सावधानी, दिशा बैठक में सहभागिता पर चर्चा होगी. चौथे सत्र में सागरीय क्षेत्र, लेफ्ट विंग क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र और पहाड़ी और उत्तर पूर्व क्षेत्र के बारे में चर्चा होगी. पीएम सूर्य घर योजना, टीबी मुक्त भारत, सांसद खेल, टिफिन बैठक और संसदीय क्षेत्रों में सक्रियता के नवाचार पर बात होगी.

सोमवार को सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा. सोमवार को सासंदों को उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया, वोट करने का तरीका, वोटिंग का सावधानियां के बारे में बताया जाएगा.

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

देश में 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति के चुनाव होने हैं. एनडीए ने चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है. वहीं, विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को मुकाबले में उतारा है. दोनों के बीच 9 सितंबर को टक्कर होगी. इसी दिन वोटिंग होगी और नतीजे भी इसी दिन सामने आ जाएंगे.

पीएम का पंजाब दौरा

हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के दिन 9 सितंबर को बढ़ से पीड़ित राज्य पंजाब का दौरा करेंगे. वो गुरदासपुर पहुंचकर वहां के हालात देखेंगे. इस दौरे को हर पंजाबवासी बड़ी ही उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उम्मीद है कि पीएम मोदी पंजाब दौरे के दौरान किसी बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज या मुआवजे का ऐलान कर सकते हैं.

पंजाब में हालात बेहद खराब है. अब तक प्रदेश में बाढ़ की वजह से 46 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा लाखों लोगों की जान और माल का नुकसान हुआ है.लगभग 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 2 लाख हेक्टेयर फसल भी खराब हो चुकी है.

 

Related Articles

Back to top button