ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
पंजाब

भाजपा-कांग्रेस की झूठ की जुगलबंदी बेनक़ाब,पंजाब सरकार ने SDRF का डेटा जारी कर बताया, 2022 से अब तक सिर्फ 1,582 करोड़ ही मिले!

मान सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) को लेकर झूठा प्रचार फैलाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों की कड़ी आलोचना की।पंजाब में आपदा राहत फंड को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को करारा जवाब देते हुए कठघरे में खड़ा कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और झूठा प्रचार फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है, वहीं कांग्रेस भी बिना सबूत आरोप लगाकर सिर्फ़ राजनीतिक रोटियाँ सेक रही है। मान सरकार ने साफ़ किया कि 2022 से अब तक मिले हर रुपये का सही इस्तेमाल जनता की भलाई और राहत कार्यों पर किया गया है, लेकिन विपक्षी दल मिलकर पंजाब के हक़ की लड़ाई को कमज़ोर करने की साज़िश कर रहे हैं।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि SDRF फंड को लेकर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2022 से पंजाब के हक़ का फंड जारी करने में लगातार टालमटोल की है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भेजी जाने वाली राशि को भी रोका गया। चीमा ने कहा, “SDRF के तहत 2022-23 वित्तीय वर्ष में राज्य को 208 करोड़ रुपये प्राप्त हुए और 61 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 2023-24 में 645 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 420 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 2024-25 में 488 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 27 करोड़ रुपये खर्च किए गए, और 2025-26 में 241 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 140 करोड़ रुपये खर्च किए गए।”

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2025 तक पंजाब सरकार को केंद्र से SDRF के तहत कुल 1,582 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।”इसमें से ₹649 करोड़ विभिन्न राहत और पुनर्वास कार्यों पर पहले ही खर्च किए जा चुके हैं, जबकि शेष SDRF राशि वर्तमान और आगामी राहत अभियानों में बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही है।चीमा ने राज्य को प्राप्त फंड का विस्तृत विवरण जारी किया और कहा कि बीजेपी जानबूझकर जनता को आपदा फंड को लेकर गुमराह कर रही है।

किसानों की फसलें बर्बाद होने पर भी केंद्र ने राहत देने में देरी की, जबकि मान सरकार ने तुरंत मुआवज़ा बाँटकर किसानों को सहारा दिया। AAP का कहना है कि पंजाब सरकार हर मुश्किल घड़ी में जनता के साथ खड़ी है,भाजपा नेताओं पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो कभी पंजाब और उसके अधिकारों के लिए खड़े नहीं हुए, उन्हें हमारी सरकार से सवाल करने का कोई हक़ नहीं है। वे सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं और सच्चाई छुपा रहे हैं, ताकि लोग इस मुश्किल समय में गुमराह हों। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना यह प्रचार बंद करना चाहिए और बताना चाहिए कि केंद्र ने SDRF के बारे में झूठी कहानी बनाकर पंजाब के हज़ारों करोड़ रुपये क्यों रोके हुए हैं?

Related Articles

Back to top button