ब्रेकिंग
Intercaste Marriage Controversy: समाज के गुस्से और प्रतिष्ठा के डर से पिता ने किया जीवित बेटी का अंत... UP News: 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' के मंत्र से समृद्ध हो रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं महिला सशक्ती... Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव
देश

झारखंड में कोरोना से एक और मौत, कुल 2 की गई जान

रांची। Ranchi Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। एक 60 वर्ष के व्‍यक्ति की मौत रविवार सुबह हो गई। उसकी पत्‍नी भी कोरोना मरीज है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्‍नी की भी हालत खराब हो गई है। डॉक्‍टर महिला मरीज की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सांस लेने में परेशानी के कारण व्‍यक्ति की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। गुरुवार देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। पूरा परिवार रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती है। पत्नी, बेटा, पिता समेत 5 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। बहू और एक 3 साल के नाती की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। लेकिन वे भी रिम्स में ही 14 दिन क्वारांटाइन के लिए भर्ती हैं।

राज्य में वायरस से दूसरी मौत, रांची के 60 साल के शख्स ने गंवाई जान

झारखंड Jharkhand Coronavirus में कोरोना पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में अब तक कुल 17 लोग आ चुके हैं। वहीं राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है। रविवार को रांची के एक शख्स की इस वायरस की वजह से जान चली गयी। वह कोरोना पॉजिटिव था और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती था। संक्रमित होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। मृतक रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शख्स 60 साल का था। मृतक, राज्य में जो दूसरी महिला संक्रमित पायी गयी थी, उसका पति है।

इससे पहले झारखंड के बोकारो जिले में एक 72 वर्ष के शख्स की मौत हो गयी थी। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतक बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के दलाल टोला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शख्स को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी थी और उसका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। इधर, शनिवार देर रात तक 92 और मामले जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 91 मामले नेगेटिव पाए गए। एक मामला दोबारा जांच के लिए भेजा गया है।

हिंदपीढ़ी की संक्रमित महिला के पति 2 दिनों से थे वेंटिलेटर में

राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। कोरोना से दूसरी मौत हिंदीपीढ़ी के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की हुई है। Coronavirus Ranchi News रिम्स के क्रिटिकल केयर विंग में वृद्ध को गुरुवार शाम से वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्थिति काफी गंभीर थी। कोरोनावायरस की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अचानक सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एक ही दिन में परेशानी बढ़ कर स्थिति गंभीर हो गई थी। क्रिटिकल केयर के हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि बुधवार को बरेली समय परिवार के अन्य 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भर्ती किया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार को ही मेडिसिन से क्रिटिकल केयर में शिफ्ट कर दिया गया था। लगातार डॉक्टर स्थिति पर मॉनिटर कर रहे थे लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण मरीज को बचाया नहीं जा सका।

पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 7 सदस्यों की ली गई थी सैंपल

हिंदपीढ़ी की रहने वाली 54 वर्षीय महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों की भी सैंपल दी गई थी। सोमवार को सैंपल लेने के बाद मंगलवार देर रात परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सभी को पेइंग वार्ड के आइसोलेशन वार्ड से ट्रॉमा सेंटर के कोविड-19 कर इलाज शुरू किया गया था।

बहू और 3 साल का पोता भी क्वारांटाइन में भर्ती

परिवार के सिर्फ दो सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उन्हें रिम्स के ही पेइंग वार्ड में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। ऐसे में अब सवाल यह भी उठता है कि परिवार के सभी सदस्य रिम्स में इलाजरत हैं तो क्वॉरेंटाइन अभी तक शव को कहां रखा जाएगा।

सुबह पिता की स्थिति पूछने पर शाम में बताते थे डॉक्टर

कोरोना से दूसरी मौत के बाद उनके बेटों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 26 वर्षीय बेटा मो. वसीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट आने के बाद सही पिता की स्थिति गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर से जब भी पिता की स्थिति पूछी जाती थी तो कभी भी समय पर वर्तमान स्थिति नहीं बताई जाती थी। सुबह पूछने पर डॉक्टर शाम को स्थिति बताते थे और रात में पूछने पर सुबह स्थिति बताते थे। उन्होंने कहा कि परिवार के बाकी सदस्य भी रिम्स में ही भर्ती हैं। ऐसे में किसी तरह सुपुर्द ए खाक की अनुमति दी जाए।

पत्नी की स्थिति भी बिगड़ी

इधर रिम्स में ही भर्ती कोरोना मरीज 54 वर्षीय महिला की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पति के मौत की खबर सुनने के बाद स्थिति लगातार बिगड़ने लगी है। क्रिटिकल केयर के डॉक्टर लगातार देखरेख कर स्थिति नियंत्रण की कोशिश कर रहे है। बता दें कि गुरुवार को ही महिला का डायलिसिस किया गया था, जिसके बाद उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ था। अब पति की मौत की खबर से स्थिति फिर खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button