ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
मनोरंजन

तारीख याद कर लो… इस दिन आएगा धनुष-कृति की फिल्म का टीजर? इन 2 जबरदस्त फिल्मों संग टकराएगी ‘तेरे इश्क में’

सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला फेस्टिव सीजन हर मायने में एक त्योहार होने वाला है. एक तरफ दशहरा और दीवाली की खुशियां तो वहीं दूसरी तरफ एक से एक फिल्मों की रिलीज. आने वाले दशहरे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आने वाले दिनों में इन फिल्मों के टीजर-ट्रेलर का सिलसिला भी शुरु होने जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म तेरे इश्क में भी इसी लिस्ट में शामिल है.

आनंद एल राय की इस फिल्म को साल 2013 में आई फिल्म रांझणा के स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर मार्केट किया जा रहा है. फिल्म का एक फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसने फैंस को काफी एक्साइट कर दिया था. अब खबर आ रही है कि फिल्म का टीजर भी जल्द आ सकता है.

कृति और धनुष की फिल्म का टीजर

खबरों के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में कृति सेनन और धनुष की फिल्म का टीजर रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एक म्यूजिकल टीजर रिलीज किया जा सकता है, जिसमें फिल्म की कहानी कि कुछ झलकियां देखने को मिल सकती हैं. फिल्म के टीजर को ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है.

फर्स्ट लुक ने मचाया था धमाल

कहा ये भी जा रहा है कि पहले फिल्म का टीजर आएगा फिर इसके गाने रिलीज किए जाएंगे और उसके बाद आखिरी में इस फिल्म का ट्रेलर ड्रॉप किया जाएगा, जो इस फिल्म की हाइप को बरकरार रखने में काफी मदद कर सकता है. फिल्म का जो फर्स्ट लुक आया था, उसमें धनुष और कृति की हार्ड हिटिंग केमेस्ट्री सभी को काफी पसंद आई. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक इन्टेंस म्यूजिकल फिल्म होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि आनंद एल राय को इस तरह की फिल्में बनाने में महारत हासिल है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होगा.

Related Articles

Back to top button