ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

खेल रही बच्ची को उठाया और जमीन पर खिलौने की तरह पटक दिया…मुरैना में कलयुगी बाप का खौफनाक कारनामा

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंगल बस्ती में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद बच्ची के मामा ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जिससे मामला खुलकर सामने आ गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ब्रजकिशोर ने अपनी बेटी को मारने की कोशिश की। जब इसका विरोध उसकी पत्नी और साले सूरज जाटव ने किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। यही नहीं, आरोपियों ने सूरज को कमरे में बंद कर दिया ताकि वह वीडियो बाहर न दिखा सके।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद पूरे मामले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ब्रजकिशोर अक्सर परिवार के साथ विवाद करता था और आए दिन मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button