ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

तमिलनाडु: करूर भगदड़ में 39 की मौत, 51 ICU में भर्ती, 10 लाख के मुआवजे का ऐलान, जांच भी होगी

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई. मुख्यमंत्री स्टालिन के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 51 लोगों का इलाज ICU में चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. इधर, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने हादसे के तुरंत बाद रात में ही हाईलेवल मीटिंग ली. इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने घटना के बाद हॉस्पिटल पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है. उन्होंने कहा, “अब तक इस पूरे हादसे में 39 लोगों की मौत हो चुकी है. हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई है. भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए.

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम स्टालिन ने कहा कि इस समय 51 लोगों ICU में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. सीएम ने ऐलान किया कि मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके साथ ही हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया, जो पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपेगी.

कैसे हुआ पूरा हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो विजय की रैली शुरू होने से पहले ही भारी भीड़ जमा हो गई थी. इसके बाद भी खुद विजय कई घंटे की देरी के बाद रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान लोग मंच के पास आने लगे. इसके अलावा लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

धक्का-मुक्की के कारण कई लोग बेहोश हो गए. इसी कारण भगदड़ मच गई. विजय की इस रैली को लेकर प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, हालांकि इस कार्यक्रम के अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हो गई. इसके कारण हालत संभाले नहीं जा सके.

बिना पानी और खाने के घंटों खड़े रहे लोग- DGP

तमिलनाडु के प्रभारी DGP जी. वेंकटरमण ने कहा, “रैली की अनुमति दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक दी गई थी, लेकिन भीड़ सुबह 11 बजे से ही जुटनी शुरू हो गई थी. जब विजय शाम 7:40 बजे पहुंचे, तब तक भीड़ बिना भोजन और पानी के घंटों से इंतज़ार कर रही थी.

उन्होंने कहा कि विजय ने खुद पुलिस की भूमिका की तारीफ की है, लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ प्रबंधन की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. डीजीपी ने बताया कि इस रैली में 10,000 लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन इस कार्यक्रम लगभग 27,000 लोग जमा हो गए. इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे.

Related Articles

Back to top button