ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद में तमंचे के बल पर दो दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में घर में घुसकर दो दोस्तों ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जिसमें महिला ने बताया कि कटघर के विजय नगर निवासी अनिकेत छह माह पहले उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दी।

आरोपी ने युवती से शादी कने से भी इंकार कर दिया था। दो दिन पहले आरोपी अनिकेत, अपने दोस्त अरविंद और अपनी दो बहन और मां के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही मां बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अनिकेत और अरविंद युवती को तमंचे के बल कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया कि युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। अब उसकी मां ने केस दर्ज कराया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button