ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक और हादसा, लोहा मंडी ब्रिज पर फेल हुआ ट्रक का ब्रेक; चार गाड़‍ियों को मारी टक्कर

इंदौर। रावजी बाजार क्षेत्र में शनिवार रात ड्रम से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वहां खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। गरबा खेलने जा रही दो युवतियां भी ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि ट्रक भारी वाहन नहीं है। पुलिस ने नो एंट्री से भी इनकार कर दिया है।

घटना रात करीब 8.30 बजे लोहा मंडी ब्रिज की है। ट्रक क्रमांक एमपी 09जीबी 6446 लोहा मंडी से चंदन नगर की तरफ जा रहा था। ब्रिज पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और कार, लोडिंग वाहन और स्कूटर की चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से स्कूटर सवार शर्मिला निवासी भीमा नगर और मोनिका सोलंकी निवासी मालवीय नगर घायल हो गईं। दोनों लालबाग स्थित गरबा खेलने जा रही थीं।

गियर बदलकर ट्रक रोकने का प्रयास

एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल हुए थे। चालक ने पहले गियर बदलकर ट्रक रोकने का प्रयास किया था। आखिर में वह बचाते हुए लोडिंग वाहन से टकरा गया। चालक ने बताया वह 12 से तीन के बीच में लोहामंडी में आ गया था। दिनभर ट्रक खड़ा हुआ था।

रात को वह चंदननगर में ड्रम खाली करने जा रहा था। डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के अनुसार ट्रक का रजिस्ट्रेशन हल्का व्यवसायिक वाहन की श्रेणी में है। इसको भारी वाहन की श्रेणी में नहीं लिया गया है। पुलिस इस घटना में वाहन स्वामी को भी आरोपित बनाएगी। वाहन का फिटनेस जांचा जाएगा।

इधर… लोहे से भरा ट्रक पलटा, ब्रिज पर गड्ढे में अटका था पहिया

तेजाजी नगर थाने के सामने लोहे से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलट कर ब्रिज पर लगी रेलिंग में अटक गया और चालक कूद गया। हादसा ब्रिज पर बने गड्ढे के कारण होना बताया गया है। तेजाजी नगर टीआइ देवेंद्र मरकाम के अनुसार घटना करीब नौ बजे की है। चालक भोमसिंह पीथमपुर से लोहे के एंगर भरकर रवाना हुआ था। वह गाडरवाड़ा (जबलपुर) जा रहा था। ट्रक में करीब 40 टन वजनी लोहा भरा हुआ था।

ब्रिज पर वर्षा के कारण गेप हो गया है। ट्रक का इंजिन वाला आगे का हिस्सा तो निकल गया, लेकिन पीछे का भाग अटक गया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और अचानक पलटी खा गया। गनीमत रही कि ट्रक रैलिंग में अटक गया और बड़ी घटना टल गई।

Related Articles

Back to top button