ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, सेना ने बम से बिल्डिंग को उड़ाया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जवानों ने उस घर को बम से उड़ा दिया जहां आतंकी छिपे हुए थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ब्रादबडना गांव में संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बाहर जाने वाले सभी स्थानों को सील करके घर-घर जाकर तलाश अभियान शुरू किया।

इस दौरान जब वे एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे तब आतंकवादियों ने वहां गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारर्वाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। किसी तरह के प्रदर्शन से बचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। किसी तरफ की अफवाहों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट मोबाइल सेवा निलंबित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button