ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च...
देश

SCO Summit: एक छत के नीचे PM मोदी और इमरान खान, न हाथ मिले, न नजरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक में हैं। जहां पीएम मोदी के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। हालांकि वहां, पीएम मोदी और इमरान खान के बीच किसी तरफ से कोई मुलाकात नहीं हुई। वहीं, डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने करीब एक ही वक्त पर एंट्री की। लेकिन फिर भी पीएम मोदी और इमरान खान ने न तो हाथ मिलाया और न ही नजरें। यह जानकारी पाकिस्तान सूत्रों के हवाले से आई है।

PunjabKesari
SCO सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और इमरान खान के बीच कोई वार्ता नहीं होगी। पीएम मोदी ने वहां मौजूद सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। लेकिन इमरान खान से नहीं। दोनों नेता एक वक्त पर हॉल में आए थे। पीएम मोदी इमरान खान के आगे-आगे चल रहे थे। लेकिन फिर भी दोनों के बीच न तो कोई बातचीत हुई, न नजरें मिलीं और न ही हाथ। हॉल में पीएम मोदी इमरान खान से सिर्फ चार सीट दूर बैठे थे। गाला कल्चरल नाइट प्रोग्राम में भी दोनों नेता एक-दूसरे के आसपास ही रहे। लेकिन फिर भी दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई।

पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार पीएम मोदी से वार्ता की पेशकश कर रहे हैं। लेकिन भारत का साफ कहना है कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद पर लगाम नहीं लगती, दोनों देशों के बीच कोई वार्ता नहीं होगी।

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम के बीच बिश्केक के एससीओ सम्मेलन से इतर कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं के बीच कोई मीटिंग तय नहीं है। इसी रुख पर कायम रहते हुए पीएम मोदी ने इमरान खान की ओर न तो देखा और न ही हाथ मिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button