ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

कर्नाटक सरकार की नैया बीच भंवर में फंसी, कांग्रेस-जेडीएस के 10 MLA इस्तीफा देकर लौटे

नई दिल्लीः कर्नाटक में संकट गहराता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद करीब डेढ महीने बाद ही कर्नाटक की सरकार की नैया हिचकौले खा रही है। ऐसे में शनिवार को कर्नाटक सरकार के कुल 13 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार अब खतरे में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस- जेडीएस के 10 विधायकों  ने इस्तीफे दे दिया है और बताया जा रहा है कि सभी विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं। ऐसे में चिंता गहरा रही है कि अब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। यदि इन सभी विधायकों के इस्तीफे मंजूर हो जाते हैं तो फिर कर्नाटक में कांग्रे-जेडीएस की सरकार को टूटने से कोई नहीं बचा सकता।

मुंबई पहुंचे विधायक

इस्तीफा देने वाले 11 विधायकों ने शनिवार को राज्यपाल वजुभाई वाला से भी मुलाकात की और इनमें से 10 विधायक मुंबई चले गए, जहां वे एक होटल में ठहरे हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद जेडीएस विधायक ए एच विश्वनाथ ने कहा, ‘‘आनंद सिंह सहित कांग्रेस और जेडीएस के 14 विधायकों ने अपना इस्तीफा (विधानसभा की सदस्यता से) स्पीकर को सौंपा है…हम इस विषय को राज्यपाल के संज्ञान में भी लाये हैं। हालांकि, विधानसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि कुल 13 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंपा है, जिनमें आनंद सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने (सिंह ने) इस हफ्ते की शुरूआत में स्पीकर से मिलने के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था।

विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार अपना कर्तव्य निभाने में नाकाम रही। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस बगावत के पीछे बीजेपी का हाथ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार विधायकों के साथ तालमेल बैठाने में नाकाम रही…. वह लोगों की उम्मीदों पर भी खरा नहीं उतर पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button